Skip to main content
पुरानी महबूबा से हुआ सलमान का सामना
सब सोचते हैं कि सलमान खान का पहला प्यार सोमी अली थीं मगर असल कहानी कुछ और ही है| सलमान खान की लव लाइफ के बारे में एक दिलचस्प बात सुनने में आई है|सोमी अली से लेकर कैटरीना कैफ तक से इश्क लड़ा चुके सलमान कभी दिलीप साहब और सायरा बानो की भतीजी शाहीन पर मरा करते थे| हालाँकि शाहीन से उनका इश्क परवान नहीं चढ़ा और सलमान से उनका प्यार खो गया|सलमान ने शाहीन को डेट भी किया और बाद में शाहीन की शादी सुमित सहगल से हो गई| शाहीन की सायेशा नाम की एक बेटी भी है| हाल ही में देव साहब के 89वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित की गई पार्टी में सलमान और शाहीन का आमना सामना हुआ| दोनों एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले| एक अख़बार से बातचीत के दौरान सलमान के करीबी ने बताया कि दोनों के बीच कोई झिझक नहीं थी|
Comments
Post a Comment