महाभारत के इतिहास से जुड़ी एक अहम कड़ी जो अभी तक शायद कोई खोज नहीं पाया। महाभारत से जुडे़ तथ्य कई है जिनका आज तक कोई निशान नहीं है या है तो वह विलुप्त हो चुके है या उसका आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। क्योकिं बीसी सदियो पुरानी लिखी गई महाभारत के कई प्रमाण जो आज के युग में सोचने का विषय है लेकिन उन तक पहुँच पाना कठिन है । और कई ऐसे रहस्यमय कारण है जिन्हे खोजने में आज भी लोग लगे हुए है लेकिन वह रहस्य आज भी रहस्य बने हुए है। जिनमे से एक अभिमन्यु का चक्रव्युह है । आप यह तो जानते होगे कि अभिमन्यु ने च्रक्रव्युह भेदने का अभिमन्यु ने उत्रा के गर्भ में ही सीख लिया था लेकिन उस च्रक्रव्युह से बहार निकलने का रास्ता अभिमन्यु को मालूम नहीं था । लेकिन वीर अभिमन्यु ने उसे भेदने का ठान लिया था।
महाभारत के च्रक्रव्युह की रचना हरदा जिले की तहसील खिरकिया से 7 कि.मी. दुरी पर स्थित चारूआ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास हुई थी यहां पर इसके प्रमाण उपलब्ध है। मंदिर के पुजारी द्वारा भी कहा जाता है कि च्रक्रव्युह की रचना यहां पर हुई थी।
मंदिर के पिछे के चक्रव्युह की रचना के स्वरूप को दर्शाया गया है। यह नाली स्वरूप में संगमरमर के पत्थर से आकार दिया गया है। इसमे चार कोने है जिसमे पानी डाल कर भी रास्ता खोजा जाता है । रहस्य तो आज भी बरकरार है। क्योकिं यहां तक आज भी कोई नहीं पहुच नहीं पाया है। लेकिन पुरानी मान्यताओ के आधार पर इतना तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर जो प्रमाण है वह सत्य है। पांडवो के द्वारा यह गुप्त स्थान इसी लिये चुना गया क्योकिं यह रण झेत्र से ज्यादा दुर था और यहां पर वह सुरक्षित थे।
मघ्य प्रदेश पर्यटन के नक्शे पर भी चारूआ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के नाम से अंकित है। हरदा जिले में यह मंदिर प्रसिद्व है । यहां भोलेनाथ की पिण्डी गुप्त में है अर्थात यह जमीनी सतह से लगभग 10 फीट अंदर विराजित है। साथ ही मंदिर के बगल से काली घोड़ी नदी निकली है। मंदिर के साथ विशल नदी का विहंगम दृश्य मनमोहक है।

Comments
Post a Comment