डीजेइंग में बनाया करियर

डीजेइंग में बनाया करियर


खंडवा। मेडिकल, इंजीनियरिंग और सीए जैसे कॅरियर चॉइस से परे युवा ऑफबीट फील्ड्स चुन रहे हैं। डीजेइंग और साउंड मिक्सिंग भी इनमें शामिल हैं। यंगस्टर्स अब इसे करियर ऑप्शन की तरह तरजीह दे रहे हैं।
इसके लिए वे प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रहे हैं। रूटीन से स्टडीज के साथ कुछ वक्त इस ट्रेनिंग के लिए निकाल रहे हैं।लड़को के साथ लड़कियां भी इस मामले में
फ्रंटफुट पर हैं।
खंडवा शहर से पहली बार नेशनल लेवल पर अल्ट्रा वायलेट म्यूजिक फ्रेस्टीवल रण उत्सव में प्ले कर चुके कबीर ने खंडवा का नाम रोशन किया है। छोटे शहर में रहकर भी कबीर में अपने काम को पूरी लगन के साथ किया और सफलता पाई। जाने कुछ महत्व पूर्ण बाते डिजेइंग के बारे में
प्रैक्टिस के लिए घर में रखा कन्सोल -
खंडवा की पृष्टभुमी से निकले डीजे कबीर नाईक बताते हैं कि वे इस फील्ड को अपना प्रोफेशन बनाना चाहते थे, वे क्लास में ट्रेनिंग लेने के साथ घर पर भी प्रैक्टिस करते थे। जैसे म्यूीजीशियंस रियाज करते हैं, वैसे ही डीजे के लिये रियाज करता था। रात व दिन में लम्बा समय कन्सोल पर म्युजिक प्ले करने में बिताता हूॅ व कुछ नया करने के लिये अपने अंदर की रचनात्मकता को धार लगाने के लिये बार बार अभ्यास करता हूंॅ।
डीजेइंग की ट्रेनिंग ले कर रण उत्सव में प्ले कर चुके कबीर बताते हैं कि वह यह काम लगभग साल भर से कर रहे है व इंदौर शहर के कई पब व पार्टीयों में वे प्ले कर चुके है व उन्हे कई प्रस्ताव भी मिलते रहते है।
हाल ही में वी एच वन इंटरनेश्नल के साथ बेंगलुर में


अपना शो करने जा रहे है। कबीर ने खंडवा पाॅलिटेक्निक से सिविल का डिप्लोमा लिया हैं। लेकिन उन्होने यह लाइन को छोड़ कर अलग राह पर चलना पंसद किया।मन की सुनी और सफलता हासिल की। जिस तरह साज बजाने या गाने में परफेक्शन के लिए रियाज जरूरी है, उसी तरह डीजेइंग में भी प्रैक्टिस जरूरी है। इसलिए बिगिनर्स कन्सोल मैंने खरीद लिया है। अब मैं क्लास के साथ घर पर भी प्रैक्टिस कर रहा हूं।

क्या है डीजेइंग -
शहर में बढते पार्टी कल्चर और डीजे शोज ने भी इसे पॉपुलर करियर चॉइस बनाया है। शहर के कुछ पॉपुलर डिस्क लाउंज में म्यूजिक प्ले कर रहे डीजे युवाओं को ट्रेन भी कर रहे हैं। ट्रेनिंग में वे उन्हें ग्लोबल म्यूजिक ट्रेंड्स के साथ इलेक्ट्रानिक म्यूजिक का भी ज्ञान के साथ डीजेइंग टेक्निक्स भी सिखा रहे हैं। म्यूजिक
मिक्सिंग, लूपिंग, ईक्यूमिक्सिग और टोन मैचिंग ये सारी डीजेइंग टेक्निक्स इसमें शामिल हैं।
पार्टी कल्चर ने दिया बढ़ावा -
इंदौर में पिछले कुछ सालों में वीकेंड पार्टी कल्चर बढ़ावा दिया है। गेट टुगेदर हो या मैरिज फंक्शन, अब डीजे हर जगह डिमाडं में है। फाॅरेंन कंट्री में यह हमेश से चलन में है। यह भारत में आम तौर पर मेट्रो सिटी में इसका चलन आ गया है। इसे सीखने के लिए कोई क्वालिफिकेशन जरूरी नहीं है, बस म्यूजिक की समझ और ऑडिएंस का मूड समझने के लिए प्रेजेंस ऑफ माइंड चाहिए।
chek this link

Comments