- देश की राष्ट्रीय नदीं होने के बाद भी नहीं सुधर रही स्थिति
गंगा नदी को पैराणिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पवित्र माना जाता है हजारों वर्ष पूर्व गंगत्री से निकली गंगा नदी पवित्र मानी गई है लेकिन 21वीं सदी तक आते आते यह पूरी तरह से दुषित हो गई है। गंगा जो भारत और बांग्लादेश में मिलाकर 2510 किमी की दूरी तय करते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। यह नदी देश की प्राकृतिक संपदा के साथ भावनात्मक आस्था का आधार भी है। इसकी उपासना मां और देवी के रूप में की जाती है।
लंदन में थेम्स नदी की सफाई को लेकर जनता सहित सरकार ने प्रयास कर उसे प्रदूषण मुक्त किया ब्रिटेन की जीवन रेखा माने जाने वाली इस नदी में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक था लेकिन यह नदी आज सब से साफ है। इस तरह से कुछ गंगा को भी साफ किया जा सकता है।
राष्ट्रीय नदी होने के बाद भी सफाई को लेकर सरकार प्रयास नहीं कर रही है। गंगा के प्रदूषण का स्तर नापा जाए तो विश्व में सबसे दूषित नदियों में गंगा नदी छटवें स्थान पर है। इसमें मिलने वाले नालों की संख्या करीब हजारों में है इस नदी में 2 लाख 90 हजार लीटर कचरा रोजाना डाला जाता है। इसमें पाए जाने वाले जहरीले केमिकल की तादाद बढ़ गई है। गंगा के पानी को सबसे शुद्ध माना जाता था क्योकि इस नदी के जल में बैक्टीरियोफेज विषाणु होते हैं, जो जीवाणुओं व अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को जीवित नहीं रहने देते हैं गंगा की इस असीमित शुद्धीकरण क्षमता और सामाजिक श्रद्धा के बाद इसका प्रदूषण थम नहीं रहा है। गंगा में रहने वाले जीव जंतु से लेकर मीठे पानी में पाई जाने दुर्लभ डालफिन अंधी हो रही इनका जीवन भी खतरे में है। गंगा में लाश बहाने से लेकर गंदगी का मुख्य स्रोत बनते जा रही है।
अभी कुछ दिनों पहले स्वामी सानंद ने अनशन शुरू किया था और आज तक सरकार की तरफ से कोई ऐसा आश्वासन नहीं दिया गया है जिससे लगे कि सरकार गंगा के प्रति चिन्तित है। गंगा को साफ करने को लेकर कई साधु संत मुहिम चला रहे है इसको लेकर आचार्य जितेंद्र निगमानंद सहित जीडी अग्रवाल ने प्रयास किए वहीं कुछ अन्य लोग इसमें शामिल है। गंगा की सफाई को लेकर प्रयास करने से ही बात बनेगी। आने वाले समय में यह स्थिति नर्मदा नदी की भी होगी। इस नदी को भी प्रदूषित
होने में अधिक समय ही नहीं लगेगा। समय रहते गंगा और नर्मदा को बचा लेना चाहिए। वह
स्थिति दूर नहीं जब जीवन रेखा को भी बचाना कठिन हो जाए। अब हमें नदियों को बचाने को लेकर खुद ही जागरूक हो जाना चाहिए।
Comments
Post a Comment